التخطي إلى المحتوى الرئيسي

WhatsApp: ट्रेन लेट है या नहीं, ऐसे जानें


कई बार ऐसा होता है कि हम रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाते हैं और पता चलता है कि ट्रेन तो लेट है। अब ऐसे में करें तो क्या करें? कितना अच्छा होता अगर हमें पहले ही इसकी जानकारी मिल जाती या फिर हम खुद ही आसानी से ट्रेन के स्टेट्स का ट्रैक रख पाते? वैसे भारतीय रेलवे ने अब यह मुश्किल भी आसान कर दी है। यूं तो हम सभी लोग वॉट्सऐप का इस्तेमाल मेसेजिंग के लिए करते हैं लेकिन अब यहां ट्रेन से जुड़ी जानकारी भी मिलेगी। 


IRCTC ने अब एक नई सुविधा शुरू की है, जिसके ज़रिए आप वॉट्सऐप के ज़रिए आसानी से ट्रेन का पता लगा सकते हैं। MakeMyTrip के साथ मिलकर रेलवे अब वॉट्सऐप के ज़रिए ट्रेन के बारे में लाइव अपडेट देगी। ट्रेन कब आ रही है, कितनी लेट है और किस जगह पर है...यह सब जानकारी अब भारतीय रेलवे वॉट्सऐप के ज़रिए देगी। इतना ही नहीं, इस सुविधा के ज़रिए आप यह भी पता लगा पाएंगे कि आपकी ट्रेन कौन-से प्लेटफॉर्म पर आ रही है। 


अब तक लोग 139 नंबर पर कॉल करके ट्रेन की जानकारी प्राप्त करते थे, लेकिन अब एक नंबर जारी किया गया है, जिसके ज़रिए ट्रेन से जुड़ी तमाम जानकारी मिलेगी। यह नंबर है 7349389104. 

ऐसे उठाएं फायदा 


1- इसके लिए सबसे पहले तो आपके फोन पर (ऐंड्रॉयड या आईफोन) पर वॉट्सऐप का अपडेटिड वर्ज़न होना चाहिए। 


2- इसके बाद 7349389104 नंबर सेव कर लें। अब इसी नंबर पर अपनी ट्रेन का नंबर या फिर PNR नंबर वॉट्सऐप करें। 


3- अगर सर्वर बिज़ी न हुआ चंद मिनटों में ही आपको इस नंबर पर आपकी ट्रेन से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी, लेकिन इसके लिए यह ध्यान ज़रूर दें कि आपने जो मेसेज वॉट्सऐप के ज़रिए भेजा है, वह सफलतापूर्वक डिलिवर हुआ है या नहीं। 


4- आईआरसीटीसी के अनुसार, आपको अपनी ट्रेन से जुड़ी जानकारी 5 से 10 सेकेंड्स में मिल जाएगी।


*सहयोग*  - MakeMyTrip

تعليقات

المشاركات الشائعة من هذه المدونة

INDIA POST GDS SEP 2026 BHARTI II STATE WISE POSTS DETAILS

📮 India Post GDS Recruitment 2026 ग्रामीण डाक सेवक भर्ती – 23,757 पदों पर बंपर भर्ती 📢 बड़ी खबर: इंडिया पोस्ट ने Gramin Dak Sevak (GDS) भर्ती 2026 के Schedule-II, July 2026 के तहत बड़ी संख्या में पदों की vacancy जारी की है। इस भर्ती में कुल 23,757 पद शामिल हैं। 📮 भर्ती का नाम India Post GDS 🔢 कुल पद 23,757 🎓 योग्यता 10वीं पास 📝 चयन प्रक्रिया Merit Based 📅 OTR शुरू 31 अगस्त 2026 🌐 Apply Mode Online 📝 APPLY ONLINE 📥 OFFICIAL WEBSITE 📅 India Post GDS 2026 Important Dates OTR Registration Start: 31 अगस्त 2026 Online Application Start: 02 सितंबर 2026 ...

Lado Lakshmi Yojana List: यहां से करें नाम चेक

  Lado Lakshmi Yojana List: लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ गई है। जिन भी महिलाओं ने लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन किया था और जिनका आवेदन स्वीकार हो गया है उनकी लाभार्थी सूची सरकार द्वारा जारी कर दी गई है। अगर आप भी हरियाणा से हैं और अपने लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन किया है तो आप भी लाडो लक्ष्मी लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते हैं। लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रदेश की हर महिला के खाते में हर महीने ₹2100 जारी किए जाएंगे। एक नंबर से पात्र महिलाओं के खाते में ₹2100 की राशि आना शुरू हो जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू की गई है और अब भी आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जिन भी महिलाओं ने लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन करना है वह Lado Lakhmi Yojana App डाउनलोड कर आवेदन कर सकती है। लाडो लक्ष्मी योजना पात्रता लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन करने के लिए विवाहित महिला की आयु 23 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम होनी चाहिए। अविवाहित महिला की आयु 23 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष से कम होनी चाहिए। आवेदन करने वाली महिला के परिवार की वार्षिक...

PUNJAB POLICE NEW BHARTI

🔴 पंजाब पुलिस भर्ती अपडेट 🔴 👮 350 ASI पद और 3,400 कांस्टेबल पद 📢 पंजाब पुलिस में जल्द ही बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की संभावना । ➡️ 350 Assistant Sub-Inspector (ASI) ➡️ 3,400 Police Constable 📌 यह जानकारी DGP पंजाब द्वारा Recruitment Drive को लेकर दिए गए बयान के आधार पर है।