सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

HBSE 12TH Exam.Result || Regular + Open ||

*📢12 वी का रिजल्ट घोषित:रिकार्ड समय में घोषित सीनियर सैकेण्डरी नियमित व मुक्त विद्यालय परीक्षा का परिणाम*
⏬🔽⤵️👇👏🙏

*🟥बाद दोपहर से देखा जा सकता है बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम*

*🟥नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 85.31 व स्वयंपाठी का 65.32 प्रतिशत रहा • मुक्त विद्यालय फ्रैश कैटेगरी का परिणाम 35.83 व रि-अपीयर का 48.71 प्रतिशत रहा*

भिवानी, 30 अप्रैल, 2024 हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ० वी. पी. यादव ने आज यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई गई सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षा-2024 का परिणाम आज घोषित किया जा रहा है। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम बाद दोपहर बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर देख सकते हैं।

डॉ० यादव ने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 85.31 फीसदी तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 65.32 फीसदी रहा है। बोर्ड अध्यक्ष ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए हार्दिक बधाई दी।

उन्होंने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षा में 213504 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 182136 उत्तीर्ण हुए तथा 6169 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। इस परीक्षा में 105993 प्रविष्ठ छात्राओं में से 93418 पास हुई, इनकी पास प्रतिशतता 88.14 रही, जबकि 107511 छात्रों में से 88718 पास हुए, इनकी पास प्रतिशतता 82.52 रही। इस प्रकार छात्राओं ने छात्रों से 5.62 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता दर्ज कर बढ़त हासिल की है।

उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 83.35 रही तथा प्राईवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता 88.12 रही है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 86.17 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 83.53 रही है। उन्होंने बताया कि पास प्रतिशतता में जिला महेन्द्रगढ़ टॉप तथा जिला नूंह पायदान पर सबसे नीचे रहा।

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि यह परिणाम आज सायं से संबंधित विद्यालयों/संस्थाओं द्वारा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड द्वारा लॉगिन करते हुए डाऊनलोड भी किया जा सकेगा। कोई विद्यालय अगर समय पर परिणाम प्राप्त नहीं करता है तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेवार होगा।

उन्होंने आगे बताया कि सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 65.32 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 5672 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए जिनमें से 3705 पास हुए। स्वयंपाठी परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक अथवा नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्म तिथि भरते हुए परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। विद्यालयी परीक्षार्थी भी अपना परिणाम अनुक्रमांक व जन्म तिथि भरते हुए देख सकते हैं। किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी त्रुटि के लिए बोर्ड कार्यालय जिम्मेवार नहीं होगा।

✳️ *हरियाणा बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी। इस लिंक से करें चेक।* 👇






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

INDIA POST GDS SEP 2026 BHARTI II STATE WISE POSTS DETAILS

📮 India Post GDS Recruitment 2026 ग्रामीण डाक सेवक भर्ती – 23,757 पदों पर बंपर भर्ती 📢 बड़ी खबर: इंडिया पोस्ट ने Gramin Dak Sevak (GDS) भर्ती 2026 के Schedule-II, July 2026 के तहत बड़ी संख्या में पदों की vacancy जारी की है। इस भर्ती में कुल 23,757 पद शामिल हैं। 📮 भर्ती का नाम India Post GDS 🔢 कुल पद 23,757 🎓 योग्यता 10वीं पास 📝 चयन प्रक्रिया Merit Based 📅 OTR शुरू 31 अगस्त 2026 🌐 Apply Mode Online 📝 APPLY ONLINE 📥 OFFICIAL WEBSITE 📅 India Post GDS 2026 Important Dates OTR Registration Start: 31 अगस्त 2026 Online Application Start: 02 सितंबर 2026 ...

Lado Lakshmi Yojana List: यहां से करें नाम चेक

  Lado Lakshmi Yojana List: लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ गई है। जिन भी महिलाओं ने लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन किया था और जिनका आवेदन स्वीकार हो गया है उनकी लाभार्थी सूची सरकार द्वारा जारी कर दी गई है। अगर आप भी हरियाणा से हैं और अपने लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन किया है तो आप भी लाडो लक्ष्मी लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते हैं। लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रदेश की हर महिला के खाते में हर महीने ₹2100 जारी किए जाएंगे। एक नंबर से पात्र महिलाओं के खाते में ₹2100 की राशि आना शुरू हो जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू की गई है और अब भी आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जिन भी महिलाओं ने लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन करना है वह Lado Lakhmi Yojana App डाउनलोड कर आवेदन कर सकती है। लाडो लक्ष्मी योजना पात्रता लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन करने के लिए विवाहित महिला की आयु 23 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम होनी चाहिए। अविवाहित महिला की आयु 23 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष से कम होनी चाहिए। आवेदन करने वाली महिला के परिवार की वार्षिक...

PUNJAB POLICE NEW BHARTI

🔴 पंजाब पुलिस भर्ती अपडेट 🔴 👮 350 ASI पद और 3,400 कांस्टेबल पद 📢 पंजाब पुलिस में जल्द ही बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की संभावना । ➡️ 350 Assistant Sub-Inspector (ASI) ➡️ 3,400 Police Constable 📌 यह जानकारी DGP पंजाब द्वारा Recruitment Drive को लेकर दिए गए बयान के आधार पर है।