सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अच्‍छे रिज्‍यूमे के लिए जरूरी हैं ये बातें

किसी भी नौकरी को पाने की पहली सीढ़ी रिज्यूमे सेलेक्शन होता है. इसके सेलेक्ट होने के बाद ही आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है. यही नहीं आपके इंटरव्यू में रिज्यूमे से जुड़े सवाल भी किए जाते हैं. इसीलिए जॉब इंटरव्यू पर जाने से पहले बड़े- बुजुर्ग हमेशा सलाह देते हैं कि अपने रिज्यूमे को पढ़ कर जाना.
आजकल तो स्कूल कॉलेजों में रिज्यूमे को लेकर क्लास भी चलाई जा रही हैं जहां स्टूडेंट्स को रिज्यूमे को अच्छा बनाने के गुर सिखाए जाते हैं. अगर आप नौकरी के लिए रिज्यूमे तैयार कर रहे हैं और समझ नहीं आ रहा है उसे अच्छा कैसे बनाएं तो इन सात टिप्स को फॉलो करें. 

1. कठिन शब्दों के इस्तेमाल से बचें: अपने रिज्यूमे में कठिन शब्दों का इस्‍तेमाल न करें. अगर आपको लगता है कि आप टफ वर्ड्स को यूज कर अच्छा इंप्रेशन बना सकेंगे तो आप गलत है. कोशिश करें ऐसे शब्दों का प्रयोग करें जो आमतौर पर बोले जाते हैं. अगर आप कठिन शब्दों का प्रयोग करते हैं तो उसका मतलब जरूर जानें.
2. फॉन्ट का ख्याल रखें: रिज्यूमे बनाते वक्त फॉन्ट का खास ख्याल रखें. ज्यादा बड़े या ज्यादा फॉन्ट यूज करने से आपका रिज्यूमे भद्दा दिख सकता है और इंप्रेशन भी खराब पड़ता है. 12 से 14 फॉन्ट साइज और टाइम्स न्यू रोमन फॉन्ट स्टैंडर्ड माना जाता है.

3. बिना मतलब स्पेस न दें: अगर आपको लगता है आप अपने रिज्यूमे में ज्यादा स्पेस देगें तो वह साफ और स्पष्ट लगेगा तो आप गलत है. ढ़ेर सारा वाइट स्पेस भी आपके रिज्यूमे का लुक खराब कर देता है. जहां जरूरी हो वही स्पेस का यूज करें.
4. जबरदस्ती न बनाएं लंबा रिज्‍यूमे: कई बार हमें ऐसा लगता है कि अगर 3-4 पेज का रिज्यूमे बनाएंगे तो ज्यादा टैलेंटेड कहलाएंगे तो आप गलत हैं. कम शब्दों में अपनी बात कहने की कोशिश करें. ज्यादा लंबी रेज्यूमे कभी- कभार बोरिंग हो जाते हैं जिसे रिक्रूटर पूरा नहीं पढ़ता और ऐसे में जरूरी जानकारी भी मिस हो जाती है. 

5. ग्रमेटिकल एरर से बचें: रिज्यूमे में ग्रमेटिकल गलतियां अकसर देख जाती हैं जिससे रिक्रूटर के सामने आपका इंप्रेशन इंटरव्यू के पहले ही खराब हो जाता है. रिज्यूमे को बार-बार चेक करें और दूसरों से भी चेक करवा ले तभी कहीं भेजें. स्पेलिंग मिस्टेक से भी बचें.

6. रिज्यूमे में वहीं बातें लिखें जिनके बारे में आप कॉन्फिडेंट हों: अकसर ऐसा देखा जाता है कि कई लोग रिज्यूमे का वजन बढ़ाने के लिए उसमें ऐसी चीजें लिख डालते हैं जिसके बारे में उन्हें खुद भी नहीं पता होता. ऐसी चीजें लिखने से बचें क्योंकि अगर आपने जो लिखा है उसकी जानकारी नहीं है तो आप इंटरव्यू में शर्मिंदा हो सकते हैं.
7. पासपोर्ट साइज फोटो जरूर लगाएं: एक आइडियल रिज्यूमे आपके फोटो के बिना अधूरा है. अगर आपने रिज्यूमे बनाते वक्त फोटो नहीं लगाई है तो इंटरव्यू में जाने से पहले एक पासपोर्ट साइज फोटो रिज्यूमे के अपर लेफ्ट में जरूर लगा दें.
download Resume Sample

CLICK HERE

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

INDIA POST GDS SEP 2026 BHARTI II STATE WISE POSTS DETAILS

📮 India Post GDS Recruitment 2026 ग्रामीण डाक सेवक भर्ती – 23,757 पदों पर बंपर भर्ती 📢 बड़ी खबर: इंडिया पोस्ट ने Gramin Dak Sevak (GDS) भर्ती 2026 के Schedule-II, July 2026 के तहत बड़ी संख्या में पदों की vacancy जारी की है। इस भर्ती में कुल 23,757 पद शामिल हैं। 📮 भर्ती का नाम India Post GDS 🔢 कुल पद 23,757 🎓 योग्यता 10वीं पास 📝 चयन प्रक्रिया Merit Based 📅 OTR शुरू 31 अगस्त 2026 🌐 Apply Mode Online 📝 APPLY ONLINE 📥 OFFICIAL WEBSITE 📅 India Post GDS 2026 Important Dates OTR Registration Start: 31 अगस्त 2026 Online Application Start: 02 सितंबर 2026 ...

Lado Lakshmi Yojana List: यहां से करें नाम चेक

  Lado Lakshmi Yojana List: लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ गई है। जिन भी महिलाओं ने लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन किया था और जिनका आवेदन स्वीकार हो गया है उनकी लाभार्थी सूची सरकार द्वारा जारी कर दी गई है। अगर आप भी हरियाणा से हैं और अपने लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन किया है तो आप भी लाडो लक्ष्मी लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते हैं। लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रदेश की हर महिला के खाते में हर महीने ₹2100 जारी किए जाएंगे। एक नंबर से पात्र महिलाओं के खाते में ₹2100 की राशि आना शुरू हो जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू की गई है और अब भी आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जिन भी महिलाओं ने लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन करना है वह Lado Lakhmi Yojana App डाउनलोड कर आवेदन कर सकती है। लाडो लक्ष्मी योजना पात्रता लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन करने के लिए विवाहित महिला की आयु 23 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम होनी चाहिए। अविवाहित महिला की आयु 23 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष से कम होनी चाहिए। आवेदन करने वाली महिला के परिवार की वार्षिक...

PUNJAB POLICE NEW BHARTI

🔴 पंजाब पुलिस भर्ती अपडेट 🔴 👮 350 ASI पद और 3,400 कांस्टेबल पद 📢 पंजाब पुलिस में जल्द ही बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की संभावना । ➡️ 350 Assistant Sub-Inspector (ASI) ➡️ 3,400 Police Constable 📌 यह जानकारी DGP पंजाब द्वारा Recruitment Drive को लेकर दिए गए बयान के आधार पर है।