किसी भी नौकरी को पाने की पहली सीढ़ी रिज्यूमे सेलेक्शन होता है. इसके सेलेक्ट होने के बाद ही आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है. यही नहीं आपके इंटरव्यू में रिज्यूमे से जुड़े सवाल भी किए जाते हैं. इसीलिए जॉब इंटरव्यू पर जाने से पहले बड़े- बुजुर्ग हमेशा सलाह देते हैं कि अपने रिज्यूमे को पढ़ कर जाना. आजकल तो स्कूल कॉलेजों में रिज्यूमे को लेकर क्लास भी चलाई जा रही हैं जहां स्टूडेंट्स को रिज्यूमे को अच्छा बनाने के गुर सिखाए जाते हैं. अगर आप नौकरी के लिए रिज्यूमे तैयार कर रहे हैं और समझ नहीं आ रहा है उसे अच्छा कैसे बनाएं तो इन सात टिप्स को फॉलो करें. 1. कठिन शब्दों के इस्तेमाल से बचें: अपने रिज्यूमे में कठिन शब्दों का इस्तेमाल न करें. अगर आपको लगता है कि आप टफ वर्ड्स को यूज कर अच्छा इंप्रेशन बना सकेंगे तो आप गलत है. कोशिश करें ऐसे शब्दों का प्रयोग करें जो आमतौर पर बोले जाते हैं. अगर आप कठिन शब्दों का प्रयोग करते हैं तो उसका मतलब जरूर जानें. 2. फॉन्ट का ख्याल रखें: रिज्यूमे बनाते वक्त फॉन्ट का खास ख्याल रखें. ज्यादा बड़े या ज्यादा फॉन्ट यूज करने से आपका रिज्यूमे भद...
हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए 9592848494 पर अपना और अपने शहर का नाम लिखकर भेजें